28 Mar 2024, 16:44:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्वराज इंडिया ने गांव में शराब के ठेके खोलने की शर्त का स्वागत किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 2:12AM | Updated Date: Nov 20 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने हरियाणा के गांवों में शराब के ठेके खोले जाने पर शर्त लगाने सम्बन्धी हरियाणा सरकार के फैसले का स्वागत किया है। यादव ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि स्वराज इंडिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम सभा की सहमति के बाद ही ठेका खोलने की मांग उठाई थी। उसी दिशा में सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है। उन्होंने राज्य की जनता को इस फैसले की  जानकारी तुरंत मुहैया कराने की भी मांग की।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि गत वर्ष ग्राम पंचायतों के फैसलों को नकार कर तथा अवैध शराब की बिक्री का हवाला देकर गांवों में ठेके खोल दिये गये। उल्लेखनीय है कि हरियाणा मंत्रिमंडल की गत सोमवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि गांव में शराब का ठेका खोलने के लिए ग्राम पंचायत की सहमति की जगह ग्राम सभा की सहमति का प्रावधान किया जाएगा। यदि 10 फीसदी मतदाताओं ने विरोध किया तो उस गांव में ठेका नहीं खोला जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »