26 Apr 2024, 00:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक ने धारदार हथियार से की दादी की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 6:22PM | Updated Date: Nov 17 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी दादी की हत्या कर दी और चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर निरीक्षक रविन्द्र बारिया ने बताया कि इंगोरिया इलाके के सदर के पास रहने वाले मनमोहन शर्मा (24) ने किसी बात को लेकर धारदार हथियार से अपनी दादी सोनिका बाई (75) पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान बीच बचाव करने के प्रयास में संतोष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिया ने बताया कि सोनिका पर हमला करने वाला मनमोहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिजन उसे अक्सर घर में बॉँध कर रखते थे। आज वह घर में खुला था, तभी उसने अपनी दादी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »