19 Apr 2024, 06:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में प्रबंधक निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 3:53PM | Updated Date: Nov 15 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल शहर वृत्त के छोला जोन में पदस्थ प्रबंधक (वितरण) कैलाश चौधरी को राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता में कमी और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार  चौधरी का निलंबन अवधि में मुख्यालय शहर संभाग (उत्तर) रखा गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया है कि राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता, बिलिंग संग्रहण दक्षता, सीआरपीयू (प्रति यूनिट नकद राजस्व वसूली) में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही, बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और सकल तकनीकी वाणिज्यिक हानियों (एटीएण्डसी) में कमी लाएं। कंपनी ने कहा है कि कर्तव्य में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »