19 Apr 2024, 12:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संपत्ति की लालच में सहयोगी किन्नर ने ही कराई मुस्कान की हत्या, तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:44AM | Updated Date: Nov 10 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में सदर थाना क्षेत्र के सनोली चौक पर मंगलवार को किन्नर मुस्कान की हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए उसकी सहयोगी किन्नर काजल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने आज यहां बताया कि घटना के पीछे मुख्य मकसद किन्नर मुस्कान की संपत्ति थी। करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवर और नकद हड़पने के लिए काजल ने खुसकीबाग के एक किराये के हत्यारे से मुस्कान की हत्या करा दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आढ़ार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्कान हत्याकांड में शामिल मिट्ठू कुमार शर्मा को हत्या के लिए इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल एवं अन्य सामानों के साथ मिलनपाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मिट्ठू ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि वह और उसके मित्र दीपक कुमार राय ने सनौली चौक के पास मुस्कान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
उसने स्वीकार किया कि काजल हरियाणा से बराबर पूर्णिया आया करती थी और 15 -20 दिनों तक रहती थी। इसी दौरान उसकी नजर मुस्कान के पैसे एवं जेवरात पर पड़ी, जिसे हड़पने के लिए उसने दीपक कुमार के साथ मुस्कान की हत्या की योजना बनाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »