19 Apr 2024, 23:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश के मद्रास तबादले की अनुशंसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 7:07PM | Updated Date: Oct 17 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना के मुख्य न्यायाधीश ए पी शाही का तबादला मद्रास उच्च न्यायालय करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने 15 अक्टूबर को हुई बैठक में तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने कहा है कि उसने अपने 28 अगस्त की सिफारिशों पर पुनर्विचार किया है। कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति शाही के तबादले के अलावा मेघालय के मुख्य न्यायाधीश ए के मित्तल को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तथा त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को पटना स्थानंतरित करने की सिफारिश की है।
 
कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ रवि रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की अनुशंसा की गयी है। कुछ अन्य वकीलों और न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न उच्च न्यायालयों में पदोन्नति देकर न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »