29 Mar 2024, 02:42:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा को इस बार झारखंड से बाहर करेगी जनता : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:21AM | Updated Date: Oct 16 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य की रघुवर दास सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार देते हुए आज कहा कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के साथ राज्य की जनता ने भी इस बार भारतीय जनता पार्टी भाजपा को प्रदेश से बाहर करने का संकल्प लिया है। सोरेन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा के ‘अबकी बार 65 पार’ के लक्ष्य पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षा में राज्य के युवाओं को रोजगार नसीब नहीं हुआ। गरीबों के हितों की रक्षा करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार गरीबों को समय पर अनाज नहीं पहुंचा पा रही है।
 
वृद्ध और असहाय लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं। बच्चों की पढ़ाई ठप है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुये कहा कि अस्पतालों में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमलोग त्रस्त है। सिंचाई सुविधा में विस्तार और जल संरक्षण के नाम पर डोभा और तालाबों के निर्माण में सरकारी राशि की भारी लूट कर ली गयी है। इसके बावजूद खेतों में पानी पहुंचना सम्भव नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर बडे बडे भवन का निर्माण कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »