29 Mar 2024, 02:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग शुक्रवार अपराह्न 14:10 बजे पहुंचेंगे चेन्नई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 1:44AM | Updated Date: Oct 11 2019 2:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग दो दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार को अपराह्न 14:10 बजे यहां के अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान जिंगपिंग यहां से लगभग 55 किलोमीटर दूर महाबलिपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिंगपिंग अपराह्न 14:10 हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां स्वागत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह आईटीसी ग्रांड चोला होटल रवाना हो जाएंगे।
 
यहां से शाम चार बजे वह महाबलिपुरम के लिए रवाना होंगे। जिंगपिंग शाम पांच बजे तीन ऐतिहासिक धरोहरों अर्जुन पेनांस, पांच रथ और यूनिस्को की विश्व विरासतों में शामिल शोर मंदिर देखने जायेंगे। वह शाम छह बजे शोर में कलाक्षेत्र की ओर से प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और होटल रवाना होंगे से पहले वह शाम 18:45 बजे मोदी की ओर से उनके सम्मान में दिये गये भोज में शामिल होंगे।
 
जिंगपिंग शनिवार को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर ताज फिशरमैन कोव रिसॉर्ट  पहुंचेंगे, जहां वह और मोदी पूर्वाह्न 10 बजे तक बातचीत करेंगे। इसके बाद जिंगपिंग 10 बजकर 50 मिनट पर श्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह मोदी द्वारा उनके सम्मान में दिये गये भोज में शामिल होंगे। जिंगपिंग शनिवार को अपराह्न 12:45 बजे हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और अपराह्न डेढ़ बजे चीन के लिए रवाना हो जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »