29 Mar 2024, 00:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के युवा नेता की गोली मार कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:21AM | Updated Date: Oct 10 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी क्षेत्र में रूपयों के लेनदेन को लेकर हुये मामूली विवाद में बुधवार को सिपाही के पुत्र ने बीचबचाव करने गये कांग्रेस के युवा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर कैलाश नगर निवासी रवि के पिता यशवंत उन्नाव के हसनगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। रवि घर के पास अपने प्लाट निर्माण कार्य करवा रहा था जिसका ठेका जाजमऊ निवासी प्रशांत को दिया था। 
 
कुछ दिन पहले रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसको लेकर आज दोपहर प्रशांत के पिता रवि से बातचीत करने पहुंचे थे। प्रशांत के पिता को रवि ने मारपीट कर घर में बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर प्रशांत अपने साथी केडीए कालोनी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता शोएब खान के साथ पहुंच गया। पिता को छुड़ाने के लिए रवि और प्रशांत के बीच झगड़ा हो गया और दोनो पक्ष के बीच मारपीट व ईंट पत्थर चल गए।
 
इस बीच रवि घर से लाइसेंसी रायफल उठा लाया और फायर करने लगा। यह देख भगदड़ मच गई इसी बीच एक गोली शोएब के सीने में लग गई। गोली लगते ही शोएब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल शोएब को हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »