28 Mar 2024, 18:49:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस विकास करने वाली पार्टी : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:01AM | Updated Date: Oct 10 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर विकास नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस विकास करने वाली पार्टी है, इसलिए जनता कांग्रेस को वोट देकर झाबुआ की तकदीर और किस्मत चमकाये। कमलनाथ ने झाबुआ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में रोड शो करने के बाद झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरा में एक आम सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, इसलिये भाजपा पर भरोसा नहीं करे और कांग्रेस को वोट देकर झाबुआ की तकदीर बदले और किस्मत चमकाये। मुख्यमंत्री ने कहां कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है भाजपा ने पन्द्रह सालों में प्रदेश का विकास नहीं किया, जिसके कारण आज भी लोग छोटी छोटी समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौपते हैं। इसका मतलब भाजपा ने विकास नहीं किया।
 
उन्होंने कहां कि झाबुआ का चुनाव प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनायेगा, इसलिये ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व कमलनाथ दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से झाबुआ पहुंचे। हवाई पर्टी से कयडावद, अंतरवेलिया, भगौर होते हुए कमलनाथ कल्याणपुरा पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन, पंचायत मंत्री कलेश्वर पटेल, जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल सहित बडी संख्या में विधायकगण और विशाल जनसमूह उपस्थित था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »