28 Mar 2024, 21:08:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उच्चतम न्यायालय में दो नये न्यायालय कक्ष बनाये गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 9:15PM | Updated Date: Sep 19 2019 9:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर 34 किये जाने के बाद दो नये न्यायालय कक्ष स्थापित किये गये हैं। नये न्यायालय कक्ष 16 और 17 को मौजूदा न्यायालय कक्ष 10 के साथ में स्थापित किया गया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। कानून मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी की गयी अलग-अलग अधिसूचनाओं में न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस आर भट्ट, न्यायमूर्ति वी राम सुब्रहमण्यम और न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया है। इन्हें मिलाकर न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर अब 34 हो गयी है। गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय में बड़ी संख्या में लंबित मामलों को देखते हुए सरकार ने हाल ही में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल न्यायाधीशों की संख्या 31 से बढ़ाकर 34 करने की मंजूरी दी थी। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »