29 Mar 2024, 11:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मऊ में बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:16PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय बिजली के तार से सरिया छुने से करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन झुलस गए। पुलिस  सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हलीमाबाद निवासी मन्नू सोनकर के घर मजदूर सेनेटरी का काम कर रहे थे। इसी बीच वलीदपुर निवासी 24 वर्षीय बबलू सरिया उठाया और बगल से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट आने से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई और वहां काम कर रहे तीन मजदू भी झुलस गये। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया । इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »