28 Mar 2024, 19:04:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ताप्ती नदी पर बने पारसडोह और चंदोरा के छह गेट खुले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 4:19PM | Updated Date: Aug 25 2019 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश के बीच आज सुबह ताप्ती नदी पर बने पारसडोह बांध के छह गेट खोल दिये गए। यहां से 375 क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। वहीं ताप्ती नदी पर बने चंदोरा बांध के भी छह गेट खोलकर 50 क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। मुलताई डिवीजन सब इंजीनियर सी बी पाठेकर ने बताया कि तेज बारिश के चलते बांध में अधिक जल भराव हो गया। गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। मुलताई एसडीएम सीएल चनाप ने बताया कि शनिवार शाम को ताप्ती नदी किनारे के गांवों में सूचना दे दी गई थी। तेज बारिश के चलते चन्दोरा और पारसडोह बांध के आज सुबह गेट खोले गए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »