29 Mar 2024, 14:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने लोगों को दिया धन्यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 8:07PM | Updated Date: May 19 2019 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ी संख्या में जाकर वोट डालने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया है। बादल ने मतदान समाप्त होने के बाद कहा कि यदि विरोधियों द्वारा हिंसा तथा डराने-धमकाने की घटनाओं के जरिये चुनाव प्रक्रिया में रूकावट न डाली होती तो मतदान शांतिपूर्ण तथा सम्मानजनक ढंग से मुकम्मल होना था।

उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों ने ऐसी सरकार को नकार दिया है जिसने उनकी परवाह नहीं की तथा अपने बेअदबी के झूठे आरोपों का सहारा लेने की कोशिश की थी। बादल ने मेहनती तथा बहादुर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जो कांग्रेस पार्टी की शह पर किए जा रहे सरकारी दमन के विरूद्ध पूरी तरह बहादुरी से डटे रहे। उन्होने कहा कि मुझे मेरे कार्यकर्ताओं पर गर्व है। वे पार्टी की रीढ हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »