19 Apr 2024, 10:05:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमने जो वादा किया उसे पूरा किया, मोदी ने सिर्फ झूठ बोला: ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 12:31AM | Updated Date: Apr 23 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्वास्थली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने जो वादा किया उसे पूरा किया, इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह से झूठ बोला। बनर्जी ने पूर्वी बर्धमान जिले के पूर्वास्थली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ उन्होंने पांच वर्षों में क्या किया? उन्होंने जनता को लूटा है, जिसके कारण देश में गरीब और कठिनाई में जीवनयापन करने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक हो गयी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी  के गुंडे तलवार और डंडे लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘वे लोगों पैसा लेकर चारों ओर घूम रहे हैं और वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
 
’’उन्होंने दावा  किया की तृणमूल तथा अन्य क्षेत्रीय पार्टियां केंद्र में अगली सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल के सांसदों का गत पांच वर्षों के दौरान संसद में प्रदर्शन अच्छा रहा। तृणमूल अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल में अगली सरकार के गठन का फैसला नहीं करेगा। यह चुनाव केंद्र सरकार के चुनाव के लिए हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वे लोग हाफ पैंट पहनकर चारों ओर घूमते थे। अब उन लोगों ने पार्टी दफ्तर को शॉपिंग मॉल में तब्दील कर दिया है जहां पर पैसों का खजाना है। बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी लोगों की तंगहाली का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे आम जनता और उद्योग तबाह हो गये तथा आरजकता का माहौल बन गया। अब आप लोगों के पास इस आपदा के लिए जिम्मेदार सरकार को बदलने का एक मौका है।’’मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा के कुशासन को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  पर हमला बोलते हुए कहा कि माकपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में उत्पात मचा रहे हैं और राज्य के माहौल को बिगाड़ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने अपने हाथों में हथियार लिया है, लेकिन वह मानवों के हाथों में अच्छे नहीं लगते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप लोग मोदी और भाजपा को हराने के लिए मतदान करें। वह सिर्फ वादे करते हैं और अपने नेताओं सहित प्रत्येक लोगों को डराते हैं। मैंने माकपा के खिलाफ भी संघर्ष किया है और उन्हें कई मौके पर परास्त किया है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग भी हिंदू हैं, लेकिन हमने कभी भी अन्य धर्मों के लोगों से नफरत नहीं किया। हम कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं कर सकते है। वे लोग राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के नाम पर लोगों को बांटना चाहते हैं। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। वे लोग नागरिकता संशोधन विधेयक के नाम पर आपकी नागरिकता को छीनना चाहते हैं और आप लोग उनकी साजिशों को सफल न होने दें।’’        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »