20 Apr 2024, 14:22:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल मंत्री यशोधरा ने आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2022 4:02PM | Updated Date: Mar 8 2022 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज यहां अरेरा क्लब में आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट का रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 6 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के 2, ग्रेट ब्रिटेन के 2, जर्मनी, पॉलैंड, जापान और चेकोस्लोवाकिया के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 15 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि लगातार 6 वर्षों से आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ी भाग लेते आ रहे हैं। वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियो को खेलते हुए देखना, नये उभरते खिलाड़ियों के लिये एक वरदान है। 
 
उन्होंने बाहर से आये खिलाड़ियों का भोपाल में स्वागत करते हुए कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरसंभव मदद के लिये हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज खेलों की दुनिया में एक अलग पहचान बनाए हुए है। ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ नये टेलेंट को प्रोत्साहित करेंगी। संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि गुप्ता तथा आईटीएफ के सदस्य डॉ निर्भय श्रीवास्तव, मनोज कुकरेजा, अतुल धुपड़, आशीष पांडे, सागर श्रीवास्तव, लाजपत राय तथा यश विद्यार्थी उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »