28 Mar 2024, 18:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत फिर से शीर्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2021 4:43PM | Updated Date: Dec 6 2021 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर आ गई है। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड को 167 रन पर ऑलआउट कर 372 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की यह सीरीज 1-0 से जीत ली। जीत में स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने चार-चार विकेट चटकाए।
 
मुंबई टेस्ट में भारत की बड़ी जीत के बाद उसकी रेटिंग प्वाइंट 124 हो गई है। वहीं, 3465 अंक हो गए हैं। दसरे नंबर पर न्यूजीलैंड टीम के 3021 अंक और 121 रेटिंग अंक हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। पांचवें स्थान पर पाकिस्तान काबिज है। इसके बाद छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, सातवें पायदान पर श्रीलंका और आठवें पायदान पर वेस्टइंडीज है। रैंकिंग में नौवें स्थान पर बांग्लादेश और दसवें स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की अपने घरेलू मैदान पर यह 14वीं जीत है। न्यूजीलैंड को 540 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था पर टीम 167 रनों पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर चार विकेट) ने हेनरी निकोल्स को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। घरेलू मैदान पर भारत की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले का रिकार्ड 337 रन का था जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में दिल्ली में बनाया था। बहरहाल, न्यूजीलैंड के लिए मुंबई टेस्ट ऐजाज पटेल की वजह से खास रहा जिन्होंने एक ही पारी में 10 विकेट झटके। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »