19 Apr 2024, 15:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को एक एक करोड़ रुपए देगी मप्र सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 4:50PM | Updated Date: Aug 5 2021 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश से संबंधित सदस्य विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान निधि के रूप में एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा 'भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं। नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से ट्रेंिनग ली है। इन दोनों खिलाड़यिों को एक एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी।' मुख्यमंत्री  ने एक अन्य ट्वीट के जरिए पूरी भारतीय टीम को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »