24 Apr 2024, 17:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारतीय टीम को कांस्य पदक मिलना हॉकी के स्वर्णिम युग की ओर वापसी का दौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 4:34PM | Updated Date: Aug 5 2021 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक पवन जैन ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में आज कांस्य पदक हासिल करने की उपलब्धि को 'स्वर्णिम पल' निरूपित करते हुए कहा कि यह हॉकी के स्वर्णिय युग में वापसी का दौर है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी जैन ने आज की ऐतिहासिक विजय पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ओलंपिक में यह शानदार जीत देश में हॉकी का पुनर्जागरण है। जिस तरह से ओलंपिक में हमारी टीम ने गौरवशाली प्रदर्शन किया, यह हम सबके लिए अविस्मरणीय एवं स्वर्णिम पल है। हमारी राष्ट्रीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से पराजित कर कांस्य पदक ही नहीं जीता, बल्कि टूर्नामेंट के सफर में विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराकर भारतीय हॉकी का परचम फहराया है।
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के इटारसी के विवेक सागर और मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के नीलकांता शर्मा ने हिंदुस्तान की विजय की आधारशिला रखी है। इन दोनों होनहार खिलाडियों ने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरी टीम ही बधाई और शुभकामनाओं की हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महिला टीम में भी मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ी हैं। कविताओं और साहित्य में रुचि रखने वाले जैन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में भारतीय पुरुष और महिला टीम और बेहतर प्रदर्शन कर हॉकी के स्वर्णिम और गौरवशाली युग को वापस लौटाएंगी। उन्होंने अपनी भावनाएं इन पंक्तियों के जरिए व्यक्त की हैं 'दुआ थी देश की, खिलाड़ी जीत कर आएं, उठा जयनाद टोक्यो में, तिरंगे घर में फहराएं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »