29 Mar 2024, 13:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्फर दीक्षा डागर टोक्यो ओलम्पिक के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 5:12PM | Updated Date: Jul 31 2021 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। आखिरी मिनट में टोक्यो ओलम्पिक  में प्रवेश पाने वाली भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर शनिवार को ओलम्पिक में हिस्सा लेने टोक्यो रवाना हो गयीं। पांच अगस्त से शुरू महिला गोल्फ प्रतियोगिता दीक्षा भारतीय टीम में अदिति अशोक के साथ जुड़ेंगी। अदिति अपना  दूसरा ओलम्पिक  खेलेंगी। टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले 20 वर्षीय दीक्षा ने कहा,'एशियाई  खेलों और ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सपना पूरा होने जैसा है। मैं अपने देश के लिए पदक जीतना चाहती हूँ और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूँ।' दक्षिण अफ्रीका की गोल्फर पाउला रेटो के बुधवार को टोक्यो 2020 से हटने के बाद दीक्षा को ओलंपिक पदार्पण का मौका मिला है, हालांकि पहले उनके रिजर्व के रूप में चुनी गई ऑस्ट्रिया की सारा शॉबर को मुख्य ड्रॉ में टक्कर मिली थी, बाद में जिनके  क्वालीफिकेशन को अस्वीकार कर दिया गया, जिससे दीक्षा के लिए मैदान में प्रवेश करने के दरवाजे खुल गए। उल्लेखनीय है कि महिला गोल्फ प्रतियोगिता पांच अगस्त से शुरू हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »