29 Mar 2024, 17:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जयंत तालुकदार कोरोना से संक्रमित हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 9:30PM | Updated Date: May 3 2021 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। टाटा स्टील से जुड़े अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज जयंत तालुकदार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। टाटा तीरंदाजी अकादमी से प्रशिक्षण हासिल कर चुके जयंत का पैतृक आवास असम में है। फिलहाल वह गुवाहाटी को एक अस्पताल में इलाजरत हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जयंत तालुकदार का आक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। जंयत तालुकदार ने कई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2006 में उन्होंने एशियाई खेलों तथा दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने अगस्त 2006 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
 
जयंत तालुकदार की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों में की जाती है। वह विश्व स्तर पर तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय तीरंदाज है। जयंत ने फीटा माटेकसन आर्चरी वर्ल्ड कप’ में 2005 में स्वर्ण पदक जीत कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। वह 2005 में एर्नाकुलम रिकर्व में व्यक्तिगत विजेता बने तथा 2006 में कोलकाता में विजेता रहे। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में उन्हें टीम का कांस्य पदक मिला। एशियाई चैंपियनशिप में उन्हें 2003 में यंगून  में टीम का रजत तथा 2005 में भी एशियाई चैंपियनशिप, नई दिल्ली में टीम का रजत पदक प्राप्त हुआ। जयंत तालुकदार उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 2004 में विश्व चैंपियनशिप ब्रिटेन में रजत पदक जीता था। व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में जयंत कभी विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी थे। उन्होंने 2006 में कोलंबो हुए सैफ खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »