19 Apr 2024, 03:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पांच भारतीय मुक्केबाज क्वार्टरफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2021 4:29PM | Updated Date: Apr 19 2021 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पांच मुक्केबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पोलैंड के कील्स में चल रही आईबा विश्व युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। एशियायी जूनियर चैंपियन बिस्वामित्र चोंगथम ने 49 किग्रा वर्ग में खोस्रोशाही परविजि को  5-0 से पराजित कर अंतिम आठ  में जगह बना ली मणिपुर के बिस्वामित्र के अलावा अंकित नरवाल, उप्र के बॉक्सर विशाल गुप्ता (91) और हरियाणा के भिवानी के सचिन (56) ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
 
एशियाई युवा रजत विजेता हरियाणा के अंकित ने पोलैंड के मुक्केबाज ओलिवियर जमोजस्कि को 64 किग्रा वर्ग में 4-1 से पराजित किया।  विशाल और सचिन ने क्रमश: क्रोएशिया के बोर्ना लंकारिक और कोलंबिया के जोस वाल्डेज़  को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में स्थान बनाया। महिला वर्ग में गीतिका (48) ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कजाकिस्तान की मुक्केबाज अरैलिम  मरात को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई, लेकिन निशा गुर्जर (64) को प्री क्वार्टर में लातविया की बेआट्रीज रोजेनटॉले से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »