20 Apr 2024, 12:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रैसी वान डेर डुसेन निर्णायक वनडे से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 5:40PM | Updated Date: Apr 7 2021 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के रैसी वान डेर डुसेन बुधवार को मांसपेशियों में खिचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच से बाहर हो गए।  दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज में नाबाद 123  और 60  के स्कोर के साथ शीर्ष स्कोरर बन चुके डेर डुसेन का बाएं हाथ की मांसपेशियों में के खिचाव कारण आखिरी वनडे में भाग लेना संदिग्ध हो गया था। उनका इसके बाद होने वाले टी-20  में भाग लेना भी संदेह के घेरे में है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा,''उनकी मेडिकल टीम डेर डुसेन के हालात की समीक्षा लेगी और टी -20  सीरीज में उनकी भागीदारी पर कोई फैसला करेगी।'' दोनों देशों के बीच चार मैचों की टी -20  सीरीज 10  अप्रैल से शुरू होनी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »