29 Mar 2024, 13:25:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने फाइनल्स में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2021 1:19AM | Updated Date: Jan 16 2021 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सौरभ चौधरी और  हरियाणा की मनु भाकर ने डॉ कर्णी सिंह शूंिटग रेंज में शुक्रवार को पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टी 1 ट्रायल जीत लिया। यहां चल रहे राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में विश्व के चौथे नंबर के सौरभ और विश्व की नंबर दो मनु ने अपने क्वालीफाइंग राउंड में टॉप किया और फिर फाइनल्स में जीत हासिल की।
 
सौरभ ने 60 शॉट के क्वालिफिकेशन राउंड में 590 का स्कोर किया और फाइनल्स में 246.9 का स्कोर कर फाइनल्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक के नाम फाइनल्स में 246.5 के स्कोर का विश्व रिकॉर्ड था।  हरियाणा की मनु ने क्वालीफाइंग में 580 का स्कोर किया और फाइनल्स में 239.3 का स्कोर कर जीत हासिल की। तमिलनाडु की श्री निवेता ने दूसरा और यूपी की नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »