29 Mar 2024, 19:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रिस्बेन टेस्ट : स्मिथ आउट - लाबुशैन का अर्धशतक, AUS - 240/5 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2021 12:24PM | Updated Date: Jan 15 2021 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिस्बेन। मेजबान आस्ट्रेलिया ने यहां के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के साथ शुक्रवार को शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टी टाइम तक अपनी पहली पारी में 54 ओवरों का सामना करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। तीसरे क्रम पर कंगारुओं के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुके मार्नस लाबुशैन 73 रनों पर खेल रहे हैं जबकि मैथ्यू वेड 27 रन बनाकर उनका सा दे रहे हैं। मार्नस ने 167 गेंदों का सामना कर 7 चौके लगाए हैं जबकि वेड 57 गेंदों का सामना कर 5 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा चुके हैं। लाबुशैन और वेड के बीच 121 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी हुई है। मेजबान टीम ने अपनी सलामी जोड़ी-डेविड वार्नर (1), मानस हैरिस (5) और सिडनी टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे स्टीवन स्मिथ (36) के विकेट गंवाए हैं।
 
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, डेब्यूटेंट वॉशिगटन सुंदर और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया है। वार्नर को पारी के पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद सिराज ने स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। चोटिल विल पुकोवस्की के स्थान पर इस मैच में उतरे हैरिस का विकेट 17 के कुल योग पर गिरा। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने डेब्यूटेंट शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच कराया।
 
इसके बाद स्मिथ ने लाबुशैन के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और लंच टाइम तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया। लंच के बाद हालांक स्मिथ अधिक देर नहीं टिक सके और 87 के कुल योग पर वॉशिंगटन सुंदर का पहला टेस्ट शिकार बने। सुंदर ने स्मिथ को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने अपनी 77 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। स्मिथ और लाबुशैन ने तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »