29 Mar 2024, 20:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित को लेकर काफी अनिश्चितता है: कप्तान विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 12:16AM | Updated Date: Nov 27 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसम्बर से शुरू होने वाली चार टेस्टों की सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर काफी अनिश्चितता है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर आज कहा कि बल्लेबाज रोहित और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती यदि आईपीएल के बाद वे विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की तरह दुबई से सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंचते और यहां रिहैबिलिटेशन से गुजरते।
 
  भारतीय कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यदि वे दुबई से सीधे ऑस्ट्रेलिया आते तो दोनों के टेस्ट मैचों में खेलने की संभावना बढ़ जाती। साहा को भी आईपीएल में चोट लगी थी लेकिन वह वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया आये और यहां रिहैब से गुजर रहे हैं। हमें साहा की प्रगति की जानकारी है कि वह फिटनेस के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और सीरीज के लिए समय से उपलब्ध हो जाएंगे।’’           
 
विराट ने कहा, ‘‘यदि रोहित और इशांत दुबई से सीधे ऑस्ट्रेलिया आते तो उनके साथ भी यही स्थिति होती। इससे उन्हें फिट होने और टेस्ट सीरीज की शुरुआत से उपलब्ध होने का मौका मिलता। फिलहाल उन्हें लेकर काफी अनिश्चितता की स्थिति है कि वे टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं। यदि वे साहा की तरह यहां होते और रिहैब से गुजरते तो उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने में ज्यादा मदद मिलती।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »