28 Mar 2024, 15:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोचों के लिए हॉकी इंडिया ने ऑलनाइन कोर्स की शुरुआत की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2020 4:52PM | Updated Date: Sep 28 2020 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोचिंग का स्तर सुधारने की दिशा में हॉकी इंडिया 31 राज्य सदस्यों के 130 उम्मीदवारों से ज्यादा के लिए ऑनलाइन लेवल बेसिक कोचिंग कोर्स की शुरुआत की है। उम्मीदवारों को छह ग्रुप में बांटा गया है और यह कोर्स 23 सितंबर से 10 अक्टूबर से चलेगा। यह कोचिंग कोर्स हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन पाथवे के उद्देश्य से शुरु किया गया है जिसमें हॉकी का इतिहास, खेल के नियम, मैदान की जानकारी, कोचिंग और ट्रेनिंग उपकरण के बारे में बताया जाता है।  

हॉकी इंडिया लेवल बेसिक कोचिंग कोर्स में पूर्वोत्तर के राज्य संघों के उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है जिसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और असम शामिल हैं। अरुणाचल के एक उम्मीदवार दुयु मोदी ने इसके लिए हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया। हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, ‘‘ज्ञान कुछ भी सीखने की पूंजी है और हम हॉकी इंडिया के इस कार्यक्रम में राज्य संघों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर काफी खुश हैं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »