19 Apr 2024, 11:16:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साझेदारी नहीं होने से केकेआर लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही : सचिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2020 2:42PM | Updated Date: Sep 24 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि एक भी बड़ी साझेदारी नहीं होने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। मुंबई ने केकेआर को 196 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी थी। सचिन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुंबई के तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की और राहुल चाहर तथा कीरोन पोलार्ड ने भी बेहतर साथ दिया। पूरे मैच में एक भी बड़ी साझेदारी नहीं होने के कारण केकेआर लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »