29 Mar 2024, 13:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लगातार सातवीं बार IPL के पहले मैच में हारी है मुंबई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 8:09AM | Updated Date: Sep 20 2020 8:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को माना जाता है, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने चार खिताब जीते हैं। रविवार से शुरू हुए लीग के 13वें सीजन में मौजूदा विजेता के तौर पर उतरी मुंबई को हालांकि असफल शुरुआत मिली चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे पांच विकेट से हरा दिया। ये मुंबई के लिए कोई नई बात नहीं है, बल्कि लगातार सातवीं बार है कि सीजन के पहले मैच में मुंबई को हार मिली हो। सात में से दो बार तो उसे चेन्नई ने ही हराया है।

2013 से शुरू हुआ सिलसिला : 2013 से यह सिलसिला शुरू हुआ 2020 तक बदस्तूर जारी है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई को उसके पहले मैच में दो रनों से हराया था। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 41 रनों से हराया था। 2015 में भी कोलकाता के हाथों मुंबई सात विकेट से हारी थी।

सुपरजाइंट्स ने दो बार लगातार हराया : 2016 में राइजिंगपुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई पर नौ विकेट से जीत हासिल की थी। अगले साल भी सुपरजाएंट्स ने सात विकेट से मुंबई को हराया था। 2018 में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को एक विकेट से मात दी 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित की कप्तानी वाली टीम को 37 रनों से हरा दिया।

इस बार भी नहीं बदली कहानी : 2020 में भी कहानी नहीं बदली। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने फिर मुंबई को सीजन की शुरुआत जीत से नहीं करने दी। ये हालांकि नहीं भूलना चाहिए की इन सात साल में ही मुंबई ने चार खिताब जीते हैं। वह पहली बार 2013 में आईपीएल विजेता बनी फिर 2015, 2017, 2019 में भी आईपीएल जीती।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »