19 Apr 2024, 16:05:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी बेस्ट IPL इलेवन टीम, रोहित को किया बाहर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 2:59PM | Updated Date: Aug 13 2020 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्‍लैन मैक्‍सवेन ने आईपीएल के लिए अपनी ऑलटाइम फेवरेट आईपीएल इलेवन का चयन किया है। मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल की 3 टीमों से मैच खेला है। एक हैं दिल्ली डेयरडेविल्स, दूसरी है मुम्बई इंडियंस तथा तीसरी टीम किंग्स इलेवन पंजाब है।  इस साल यूएई में आइपीएल खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। मैक्सवेल साल 2014 में यूएई में आइपीएल खेल चुके हैं जब पहली बार इस लीग को वहां आयोजित किया गया था। 
 
मैक्सवेल ने अपनी बेस्ट आइपीएल इलेवन में ओपनर के तौर पर अपने साथी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डेविड वार्नर को चुना जबकि दूसरे ओपनर के तौर पर उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का चयन किया। मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर नहीं चुना जो हैरान करने वाली बात है। वहीं विराट ने आइपीएल में ओपनिंग की है, लेकिन वो सामान्य तौर पर तीसरे नंबर पर खेलते हैं। ऐसे में उन्होंने ओपनिंग के लिए वार्नर के साथ चुना जाना थोड़ा हैरान करता है। 
 
 ग्लेन मैक्सवेल की बेस्ट आइपीएल इलेवन
डेविड वार्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, MS Dhoni, हरभजन सिंह, मोहित शर्मा, भुनवेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »