29 Mar 2024, 20:29:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजय दत्त आप फाइटर हैं, जल्द स्वस्थ हों : युवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 5:10PM | Updated Date: Aug 12 2020 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उबरने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को कैंसर होने की खबर सामने आने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। युवराज सिंह ने ट्विट कर लिखा - संजय दत्त आप फाइटर हैं और हमेशा फाइटर रहेंगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि आप मजबूत हैं और इससे उबर जाएंगे। मैं दुआ करता हूं कि आप जल्द स्वस्थ हों।
 
गौरतलब है कि सांस लेने में दिक्कत के कारण संजय दत्त को आठ अगस्त को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी कोरोना की जांच कराई गई जोकि नेगेटिव आई। मीडिया रिपोर्ट में उनके फेफड़े के कैंसर होने की बात सामने आई है जबकि परिवार वालों की ओर से इस संबंध में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है। हालांकि, दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह इलाज के लिए अवकाश पर जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व कप 2011 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह उस दौरान फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। युवराज ने विश्व कप के बाद इस बीमारी का अमेरिका में सफल इलाज कराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »