28 Mar 2024, 22:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड क्रिकेट को इस साल चार देशों की मेजबानी का भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 4:49PM | Updated Date: Aug 11 2020 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑकलैंड। कोरोना वायरस के कारण अधिकांश क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट को इस साल के अंत तक वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के साथ सीरीज की मेजबानी का भरोसा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख डेविड व्हाइट ने कहा कि उन्हें इन सीरीज को जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कराने का भरोसा है, जैसा हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोना वायरस के बाद वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज के दौरान इस्तेमाल किया था।
 
व्हाइट ने कहा - हम शानदार प्रगति कर रहे हैं। मैं वेस्टइंडीज से फोन पर बात कर रहा था, उन्होंने पुष्टि कर दी है तथा पाकिस्तान ने भी पुष्टि की है। आस्ट्रेलिया और बंगलादेश का रवैया भी सकारात्मक है। मेरे ख्याल से यह सीरीज तय है। हम एक या दो सप्ताह रुकेंगे और सरकारी एजेंसियों के साथ आइसोलेशन पर चर्चा करेंगे। यह लोग काफी समर्थन कर रहे हैं।
 
मौजूदा भविष्य दौरा कार्यक्रमों के अनुसार न्यूजीलैंड को विंडीज तथा पाकिस्तान के साथ टेस्ट और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जबकि बंगलादेश का साथ वनडे और टी-20 तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ भी संक्षिप्त सीरीज खेलनी है। इन दौरों में हालांकि कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। महिला विश्व कप 2022 के लिए स्थगित किये जाने से न्यूजीलैंड के पास अतिरिक्त विंडो भी बन गयी है। महिला एकदिवसीय विश्वकप का आयोजन अगले साल छह फरवरी से सात मार्च तक न्यूजीलैंड में होना था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गत शुक्रवार को इसे 2022 तक स्थगित करने का फैसला किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »