29 Mar 2024, 16:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवींद्र जडेजा ने नहीं पहना मास्‍क - रोका तो महिला कॉन्स्टेबल से भिड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 2:57PM | Updated Date: Aug 11 2020 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार कई तरह के अभियान चला रही है। सरकार लोगों से मास्‍क और गज की दूरी का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। ऐसे में एक अभियान के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ भिड़ गए। दरअसल जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा ने राजकोट में एक लेडी कॉस्टेबल के साथ बहसबाजी की, जिन्होंने कथित रूप से उन्हें मास्क न पहनने के लिए रोका था। 
 
खबर के अनुसार महिला पुलिसकर्मी ने जडेजा और उनकी पत्‍नी को मास्‍क न पहनने के लिए रोका था और जुर्माना भरने के लिए कहा था। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। खबर के अनुसार महिला पुलिस स्‍टेशन में कार्यरत हेड कॉन्स्‍टेबल सोनल गोगाई ने बीती रात करीब 9 बजे राजकोट में किसनपाड़ा चौक के पास जडेजा और उनकी पत्‍नी को रोका, जो कार में थे।
 
उन्‍होंने भारतीय क्रिकेटर से मास्‍क न पहनने पर जुर्माना भरने के लिए कहा और साथ ही लाइसेंस भी मांगा। सूत्र के अनुसार जडेजा ने पुलिस को कहा कि महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ गलत व्‍यवहार किया। वहीं खबर ये भी है कि स्‍ट्रेस के चलते गोगाई को निजी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »