29 Mar 2024, 15:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह भी कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:24AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित टीम के पांच अन्य खिलाड़यिों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वह टीम के छठे खिलाड़ी हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मनप्रीत, सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण बी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इन खिलाड़यिों का बेंगलुरु स्थित साई शिविर में इलाज चल रहा है।
 
बेंगलुरु में स्थित साई सेंटर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरु होना है। लेकिन जिस तरह एक के बाद एक खिलाड़ी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं शिविर शुरु होने से पहले ही इस पर काले बादल छा गए हैं। उल्लेखनीय है कि साई शिविर में खिलाड़यिों की 24 घंटे देखरेख के लिए साई के दो अधिकारियों को विशेष रूप से एथलीटों की निगरानी करने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »