19 Mar 2024, 07:50:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर - माही ने झारखंड में ही शुरू की प्रैक्टिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:18PM | Updated Date: Aug 7 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक साल से क्रिकेट के मैदान पर दिखाई नहीं दिए हैं। फैंस के लिए हालांकि अच्छी खबर है कि धोनी एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। धोनी मैदान पर वापसी में कोई कसर नहीं रहने देना चाहते हैं और उन्होंने झारखंड में ही प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
 
धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। पिछले एक साल में धोनी के संन्यास को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे। लेकिन न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने पिछले हफ्ते जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की है।हालांकि धोनी अभी बॉलिंग मशीन के जरिए ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।
 
 धोनी ने पिछले हफ्ते दो दिन मैदान में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। धोनी ने अपनी प्रैक्टिस के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी थी। अधिकारी ने आगे कहा, मुझे धोनी के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब वह दोबारा कब आएंगे यह भी साफ नहीं है। हमें इतना पता है कि वह स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए आए थे।
 
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी चेन्नई जाने से पहले झारखंड के स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। यूएई रवाना होने से पहले सीएसके की पूरी टीम चेन्नई में जमा होगी। चेन्नई में सभी खिलाड़ियों के कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाए जाएंगे। बता दें कि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के मद्देनज़र ही आईपीएल की सभी टीमें एक महीना पहले ही दुबई रवाना होना चाहती हैं। चूंकि खिलाड़ियों ने मार्च के बाद से मैदान पर प्रैक्टिस नहीं की है, इसलिए उन्हें पुरानी लय हासिल करने में एक महीने का वक्त लग सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »