29 Mar 2024, 03:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैदान पर उतरने की तैयारी में धोनी, एक बार फिर आये नये लुक में नज़र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:20AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एमएस धोनी अगले महीने क्रिकेट से अपने ब्रेक पर विराम लगाएंगे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें एडिशन में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी 29 मार्च को करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने बीसीसीआई को आईपीएल शुरू करने से रोक दिया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग अब 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में खेली जाएगी।

यूएई जाने से पहले और 23 मार्च के बाद यानी लॉक डाउन वाले समय में धौनी के कई लुक सामने आए और जिसे देखकर फैंस चकित रहे। धौनी कभी किसान के लुक में नजर आए तो कभी वो बढ़ी हुई दाढ़ी में भी दिखे। एक बार तो धौनी का ऐसा लुक सामने आया जिसमें वो अपनी उम्र से काफी बड़े नजर आए थे, लेकिन अब वो एक और नए लुक में सबके सामने आए हैं। अपने नए लुक में धौनी छोटे बालों में चश्मा लगाए दिख रहे हैं।

धोनी जब क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो चर्चा से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्‍होंने इस साल जनता से दूरी बनाए रखी और वह सिर्फ सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में नजर आए थे, जो फ्रेंचाइजी को कोविड-19 के कारण निलंबित करना पड़ा था। इसके बाद धोनी अपने गृहनगर रांची लौट आए थे। उन्‍होंने अपना जन्‍मदिन परिवार के सदस्‍यों और पांड्या बंधुओं के साथ मनाया, जो बड़ौदा से रांची पहुंचे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »