29 Mar 2024, 02:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द. अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गये क्विंटन डी कॉक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 7:15PM | Updated Date: Jul 5 2020 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक शनिवार को हुए वर्चुअल सम्मान समारोह में दक्षिण अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गये। उन्हें इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का भी खिताब मिला जबकि लॉरा वोल्वार्ट को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और वनडे क्रिकेटर के खिताब से सम्मानित किया गया। डी कॉक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दूसरी बार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के छठे खिलाड़ी बने हैं।
 
इससे पहले मखाया एनतिनी, कैगिसो रबादा, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस ने दो-दो बार यह खिताब जीता था। लुंगी एनगिदी को पुरुषों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर और टी-20 क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पांच विकेट लेने वाले एनरिच नोर्त्जे को वर्ष के उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। शबनिम इस्माइल को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला क्रिकेटर चुना गया जबकि बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी चुनी गयीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »