29 Mar 2024, 01:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित विश्व के सर्वश्रेष्ठ वनडे सलामी बल्लेबाजों में से एक: श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2020 7:51PM | Updated Date: Jun 30 2020 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान कृष्णामाचारी श्रीकांत नेटीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें विश्व के महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक बताया है। श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, ‘‘मैं उन्हें (रोहित) विश्व क्रिकेट में वनडे मैच के आल टाइम सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक मानता हूं।
 
रोहित की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह शतक को बड़े शतकों और दोहरे शतक लगा में बदल लेते हैं जो वाकई अद्भुत है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘वनडे क्रिकेट में आप अगर 150, 180 और 200 रन बना रहे हैं तो सोचिए कि आप टीम को कहां लेकर जा रहे हैं, यह रोहित की महानता है। वह निश्चित तौर पर विश्व के महानतम सलामी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष तीन या पांच में शामिल हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »