19 Apr 2024, 10:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा खेल रत्न के लिए नामित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 5:38PM | Updated Date: Jun 3 2020 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा है। एएफआई  ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि अर्जुन पुरस्कार के लिए तिहरी कूद एथलीट अरपिंदर सिंह, मध्य दूरी के धावक मंजीत सिहं, फर्राटा धाविका दुती चंद और मध्य दूरी की धाविका पीयू चित्रा का नाम भेजा गया है। उप मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार और कुलदीप सिंह भुल्लर तथा जिंसी फिलिप का नाम ध्यानचंद अवार्ड के लिए खेल मंत्रालय को भेजा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »