17 Apr 2024, 00:14:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी को बेडरूम में बिल्कुल पसंद नहीं धोनी की ये आदत, बताया नींद में क्या करते हैं माही?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 1:35PM | Updated Date: Jun 2 2020 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोराना वायरस महामारी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2020 अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। क्रिकेट के दूसरे टूर्नामेंट भी बंद हैं। ऐसे में, सभी क्रिकेटर घर पर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच खिलाड़ियों के साथ आईपीएल टीमें फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। लाइव इंस्टाग्राम चैट सेशन के जरिए क्रिकेटर्स आपस में या आईपीएल टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों से बातचीत कर रही हैं। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी से बातचीत की। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

बताया धोनी को बेहद इमोशनल- इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन के दौरान साक्षी ने धोनी को बेहद इमोशनल बताया। उन्होंने कहा कि सीएसके के 2018 में तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी काफी भावुक हो गए थे। साक्षी ने कहा कि क्रिकेट धोनी का पहला प्यार है और इसे लेकर वे काफी इमोशनल रहते हैं।

पबजी खेलना है बहुत पसंद- टीम इंडिया के खिलाड़ी पबजी गेम बहुत ज्यादा खेलते हैं और इस पर बात भी करते हैं। साक्षी ने कहा कि धोनी को भी पबजी खेलना काफी पसंद है। धोनी पबजी वीडियो गेम काफी खेलते हैं। साक्षी ने कहा कि दरअसल इससे उनका तनाव कम होता है। साक्षी ने बताया कि धोनी का दिमाग हमेशा काम करता रहता है। ऐसे में, वीडियो गेम से उनका स्ट्रेस कम होता है।

नींद में भी पबजी की करते हैं बात- साक्षी ने कहा कि धोनी अब बेडरूम में भी पबजी गेम खेलने लगे हैं। कई बार वे इल गेम में इतने डूब जाते हैं कि मुझसे बात करते हुए भी अचानक हेडफोन लगा कर दूसरे लोगों से बातें करने लगते हैं। साक्षी ने कहा कि इतना ही नहीं, इन दिनों धोनी नींद में पबजी को लेकर बातें करने लगे हैं।

बाइक करते हैं एसेम्बल- साक्षी ने धोनी के बारे में एक और खास बात बताई। उन्होंने कहा कि धोनी के पास 9 बाइक हैं। खाली रहने के दौरान अक्सर वे उनके पार्ट्स खोल देते हैं और फिर से एसेम्बल करते हैं। अगर एक दिन में यह काम पूरा नहीं होता तो दूसरे दिन फिर इस करते हैं। इस तरह से वह समय बिता रहे हैं।

संन्यास को लेकर चल रही चर्चा- महेंद्र सिंह धोनी स्टार क्रिकेटर और दुनिया के सफलतम क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं। लेकिन वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद अब तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में, उनके संन्यास को लेकर चर्चा चलती रहती है। अभी हाल ही में उनके संन्यास की चर्चा चली थी, जिसका उनकी पत्नी साक्षी ने खंडन किया था। बहरहाल, धोनी ने अभी तक अपने संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »