29 Mar 2024, 20:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलम्पिक से बचने के लिए 2022 में होगी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 3:52PM | Updated Date: Apr 9 2020 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक टलने से 2021 में प्रस्तावित ओरेगन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अब 2022 में 15 से 24 जुलाई के बीच होगा ताकि इस चैंपियनशिप का ओलम्पिक से टकराव नहीं हो सके। ओरेगन विश्व चैंपियनशिप 2021 में 6 से 15 अगस्त के बीच होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुए टोक्यो ओलम्पिक से टकराव के कारण आयोजन तिथि को लगभग एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति और मेजबान जापान ने टोक्यो में इस वर्ष जुलाई में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है जिसके चलते ओरेगन चैम्पियनशिप को भी आगे बढ़ाना पड़ा। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है। 

विश्व एथलेटिक्स समिति ने ओरेगन विश्व चैंपियनशिप के आयोजनकर्ताओं और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों तथा यूरोपियन चैम्पियनशिप के आयोजनकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद इन बड़ों आयोजनों से टकराव को बचने के लिए नयी तारीखों को एलान किया। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने कहा, ‘‘यही विश्व में एथलेटिक्स के प्रशंसकों के लिए सोने पर सुहागा जैसा है। प्रशंसकों को छह सप्ताह तक लगातार उच्च स्तर का प्रदर्शन देखने को मिलेगा और विश्व चैंपियनशिप का अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं से टकराव नहीं होगा। विश्व चैंपियनशिप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों और यूरोपियन चैंपियनशिप का आयोजन होगा।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »