16 Apr 2024, 10:03:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर ये फुटबॉलर को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:27AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलग्राद। सर्बियाई स्ट्राइकर अलेक्जेंडर प्रोजोविच को कोरोना वायरस कर्फ्यू का उल्लंघन करने के कारण शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राष्ट्रीय पुलिस निदेशक व्लादिमीर रेबिच ने सर्बिया के सरकारी चैनल आरटीएस को शनिवार को बताया कि प्रोजोविच को कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था और उन्हें अभियोजक कार्यालय में तलब किया गया।          
 
उन्होंने कहा, ‘‘एक होटल की  रेस्तरां लॉबी में शाम पांच बजे के बाद प्रोजोविच और पांच अन्य लोग ड्रिंक कर रहे थे जो कर्फ्यू के दौरान निर्धारित किये गये नियमों का उल्लंघन था।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के लिये होटल भी जम्मिेदार है क्योंकि होम डिलिवरी के अलावा इस समय रेस्त्रां में भोजन और पेय पदार्थ परोसना वर्जित है।
 
रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर लुका जोकोविच के क्वारेंटीन के दौरान नियमों का उल्लंघन किये जाने के बाद कोरोनो वायरस नियमों को तोड़ने वाले वह दूसरे सर्बियाई खिलाड़ी बन गये हैं। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सर्बियाई सरकार ने सप्ताह के दिनों में रोजाना सुबह पांच से शाम पांच बजे का कड़ा कर्फ्यू लगाया है। सर्बिया में अब तक 1,476 कोरोनो वायरस के संक्रमित मामले आये हैं और इस बीमारी से 39 लोगों की मौत हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »