28 Mar 2024, 21:10:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन के बीच ट्विटर पर जारी है स्पोर्ट्स एक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 6:33PM | Updated Date: Apr 2 2020 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में हुए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान जहां सारी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं वहीं ट्विटर पर स्पोर्ट्स एक्शन अब भी जारी है। लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लोगों से ट्विटर पर घर में रहने का आग्रह कर रहे हैं। ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लोगों से इस कठिन दौर में सरकार का साथ देने और खुद को सुरक्षित रखने का आग्रह कर रहे हैं। 
 
कोरोना वायरस का खेल जगत पर काफी प्रभाव पड़ा है और दुनियाभर के सभी खेल या स्थगित किए गए हैं या उन्हें रद्द किया गया है। कोरोना के कारण 124 वर्षों में पहली बार टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को भी 2021 तक के लिए स्थगित किया गया है जबकि वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विबंलडन टेनिस टूर्नामेंट भी इसके कारण रद्द कर दिया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब विंबलडन को रद्द किया गया है। खिलाड़ी इस दौरान अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर चैट कर रहे हैं।
 
इसके अलावा वे सेफहैंड चैलेंज और फिट रहने के तरीके भी बता रहे हैं। आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स और ंिकग्स इलेवन पंजाब ने ट्विटर पर फैन-बैटल शुरु किया है जिसमें प्रशंसक क्विज खेल रहे हैं और ट्विटर पर पोल में भाग ले रहे हैं। इस सप्ताह हुए पहले फैन-बैटल में पंजाब की टीम विजयी हुई जिसमें उसके प्रशंसकों ने 615 अंक हासिल किए जबकि दिल्ली का स्कोर 396 रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी ट्विटर पर क्रिकेट से जुड़ी कविता, पेंंिटग और हास्य चित्र शेयर कर रहा है।
 
ट्विटर ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ साझेदारी कर हैंड वांिशग नामक अभियान शुरु किया है जिसमें लोगों को हाथ धोने के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के अब तक लाखों मामले सामने आए हैं और हजारों लोगों की इससे मौत हुई है। भारत में भी इसका गहरा असर है और यहां संक्रमित संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »