16 Apr 2024, 17:48:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किक्रेट कोरोना: कॉउंटी टीम के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस की कोरोना से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:05AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कॉउंटी टीम लंकाशायर के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गयी। वह 71 वर्ष के थे। हॉजकिस पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य परेशानियों से भी जूझ रहे थे। वह ओल्ड ट्रैफर्ड के बोर्ड में 22 वर्षों से थे। वह लंकाशायर में कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होंने 2017 में माइकल केयर्न्स से अध्यक्ष पद संभाला था।

उनकी ओल्ड ट्रैफर्ड के पुनरुद्धार में प्रमुख भूमिका थी। ओल्ड ट्रैफर्ड में पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल विश्व कप मैच और पहला सेमीफाइनल आयोजित हुआ था। क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘लंकाशायर क्रिकेट बड़े दु:ख के साथ यह बता रहा है कि हमारे अध्यक्ष हॉजकिस नहीं रहे। डेविड ने वर्षों तक क्लब की सेवा की और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »