17 Apr 2024, 04:33:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा - करोड़ों नहीं बल्कि 30 लाख रूपए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:17AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी आज अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं पर उनको लेकर यह खुलासा हुआ है कि वह क्रिकेट करियर की शुरूआत में महज 30 लाख रूपए ही कमाना चाहते थे। धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने बताया है कि वह ( धोनी ) क्रिकेट खेलने से 30 रूपए कमाना चाहते थे।
 
बता दें कि घरेलू क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले वसीम जाफर ने हाल ही में संन्यास लिया है । अब ट्विटर पर अपने फैंस से बातचीत में उन्होंने कई बातें कही हैं। एक फैंन ने उनसे पूछा कि धोनी के साथ सबसे पसंदीदा याद बताएं तो उन्होने लिखा - जब उन्हें भारत के लिए खेलते हुए 1-2 साल ही हुए थे, तो मुझे याद है कि उन्होंने कहा था , मैं क्रिकेट खेलने से 30 लाख रूपए कमाना चाहता हूं ताकि आराम से रांची में अपनी बाकी ज़िंदगी बिता सकूं।
 
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने दिसंबर 2004 में भारतीय टीम के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था उसके बाद उन्होंने बतौर क्रिकेटर बहुत से सफलताएँ हासिल की हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया का सफल नेतृत्व भी किया है । उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी 20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीता है।
 
इसके अलावा 2013 में इंग्लैंड को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया । धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सफल विकेटकीपर बल्लेबाजो़ं में से एक है।वैसे करियर के अंतिम पड़ाव पर आ चुके महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त टीम इंडिया से बाहर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »