25 Apr 2024, 06:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपना घर किराए पर दे रहे हैं स्टीव स्मिथ, किराया है इतना कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:30PM | Updated Date: Feb 27 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी में अपने एक लग्जरी मकान को किराये पर देने का फैसला किया है। आप भी स्मिथ के महल जैसे घर में रह सकते हैं। उनका यह घर सिडनी में मौजूद है। मगर इसके लिए आपको एक कीमत भी चुकानी  होगी। दरअसल स्टीव स्मिथ ने सिडनी में मौजूद अपने लग्जरी घर को किराए के लिए दे दिया है, जिसका हर सप्ताह का किराया एक लाख रुपये के करीब है। स्मिथ ने तीन बेडरूम और तीन बाथरूम वाले इस घर को 2015 में करीब 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उसके बाद उन्‍होंने इस घर में काफी काम करवाया।
 
यह टाउनहाउस- सिडनी के उपनगर बामलिन में है। रियलस्टेट डॉट एयू के मुताबिक इसका किराया 2000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 95000 रुपये प्रति सप्ताह है। हालांकि यह उस किराए से कम है जो स्टीव स्मिथ 2018 में मांग रहे थे लेकिन बीते साल से 10 डॉलर (करीब 476 रुपये) ज्यादा है। इस घर का सबसे अच्छी खासियतों में इसकी लगभग हर खिड़की से नजर आता व्यू सिडनी हार्बर ब्रिज है। यह घर स्टीव की कई प्रॉपर्टी में एक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »