28 Mar 2024, 23:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ि‍यों का मौज-मस्ती वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 3:58PM | Updated Date: Feb 23 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन इस बीच शिखर धवन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। धवन वर्कआउट करने के साथ-साथ जमकर मौज-मस्ती भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो में शिखर धवन के साथ टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव तेज गेंदबाज खलील अहमद भी दिखाई दे रहे हैं।
 
टीम से बाहर रहते हुए जब ये तीनों खिलाड़ी एक साथ इकट्ठा हुए तो उन्होंने नाच-गाना शुरू कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गब्बर जिम बॉल के साथ एक्सरसाइज कम मस्ती ज्यादा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले इस खिलाड़ी की फ्रेश वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »