28 Mar 2024, 23:25:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

T-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:30AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। कप्तान एवं ओपनर सोफी डिवाइन की नाबाद 75 रन की शानदार पारी से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के ग्रुप ए मुकाबले में शनिवार को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने सात विकेट पर 127 रन बनाए। कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 41 और हर्षिता मदावी ने नाबाद 27 रन बनाए। हेली जेनसन ने 16 रन पर तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। डिवाइन ने 55 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी खेली। जेनसन को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »