28 Mar 2024, 21:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेड बुल रेसिंग ने जेहान दारूवाला से किया करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 7:12PM | Updated Date: Feb 21 2020 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रेड बुल रेसिंग फार्मूला वन टीम ने रेड बुल जूनियर प्रोग्राम के लिए भारतीय चालक जेहान दारूवाला के साथ शुक्रवार को करार कर किया। रेड बुल के इस कदम के बाद अब भारत के अन्य प्रतिभाशाली चालकों के लिए एफआईए फार्मूला-2 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने का रास्ता खुल गया है। जेहान ने 2009 में 10 साल के लड़के के रूप में पदार्पण किया था और अब वह रेड बुल के लिए उसके एफ 2 सीजन में कार दौड़ाते नजर आएंगे।

जेहान को कार्लिन के लिए अपने नए साथी युकी सुनोदा के साथ हिस्सा लेना है। रेड बुल ने शुक्रवार को बताया कि जेहान 21 मार्च को बहरीन ग्रां प्री में पहली बार उसके लिए शिरकत करेंगे। रेड बुल जूनियर प्रोग्राम दुनिया के कुछ श्रेष्ठ एफ1 चालकों के निर्माण में अहम रहा है। इन चालकों में चार बार के एफ1 चैम्पियन सबास्टियन विटेल, मैक्स वेर्सटापेन, डेनियल रिकियार्डो, एलेक्स अल्बान औरÞ कई अन्य शामिल हैं। रेड बुल प्रोग्राम के लिए चयन रेहान जैसे युवा भारतीय चालक के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।

उनका चयन इसलिए सम्भव हो सका क्योंकि रेहान ने जिस भी सीरीज में हिस्सा लिया उन सभ में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। बीते साल रेहान एफआईए एफ3 चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे थे। जेहान ने सीजन की शुरुआत पहले राउंड में शानदार जीत के साथ की थी। एक और जीत तथा कुछ अन्य पोडियम फिनिश की बदौल रेहान ने चैम्पियनशिप के मध्य में ही काफी अच्छी लीड ले थी। रूस के सोच्चि में वह अंतिम राउंड में वह खिताब पर कब्जा करने के मुश्किल लक्ष्य के साथ ट्रैक पर उतरे थे लेकिन उनका दूसरे स्थान पर आना लगभग तय था।

दुर्भाग्य से उनकी कार अंतिम रेस के फारमेशन लैप में समय से स्टार्ट नही हुई जिसके। इसके कारण रेहान को पिटलेन से शुरुआत करनी पड़ी लेकिन इसके बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और 29वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। रेहान ने दूसरे स्थान को पाने के लिए तमाम प्रयास किए और हर बाधा को पार किया लेकिन वह सिर्फ एक अंक के कारण दूसरा स्थान गंवा बैठे। जेहान ने कहा, ‘‘2019 एफआईए एफ3 मेरे लिए शानदार रहा था।

मुझे आशा है कि मैं अपने इस प्रदर्शन को एफ2 में भी जारी रख सकूंगा। इसमें मुझे कार्लिन और रेड बुल जूनियर टीम से काफी मदद मिलेगी। इस साल एफ2 में कई अनुभवी चालक और साथ ही साथ कई रुकी चालक भी हिस्सा ले रहे हैं। एसे में मेरे सामने मुश्किल चुनौती होगी लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »