20 Apr 2024, 12:26:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्याम लाल कॉलेज सडन डेथ में बना चैम्पियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 6:52PM | Updated Date: Feb 20 2020 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के बीच नौवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल में गुरुवार को जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। निर्धारित समय में 2-2 और टाईब्रेकर में 3-3 की बराबरी के बाद सडन डेथ में अरुण के जमाए गोल से मेजबान श्याम लाल कॉलेज की टीम एक साल के अंतराल के बाद फिर चैम्पियन बनी। श्याम लाल कॉलेज की गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष सविता गुप्ता और प्रिंसिपल डॉ. रबि नारायण कर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। दोनों ने सहायक प्रोफेसर खेल वी एस जग्गी के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रिंसिपल और जग्गी ने आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों और मीडिया का विशेष धन्यवाद भी किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »