28 Mar 2024, 16:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

माइकल क्लार्क ने पत्नी से लिया तलाक, शादी के 7 साल बाद हुए अलग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:51PM | Updated Date: Feb 14 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन माइकल क्लार्क व उनकी मॉडल पत्नी काइली बोल्डी के बीच तलाक हो गया है। यह दोनों की आपसी सहमति से हुआ है। क्लार्क को हर्जाने के तौर पर काइली को करीब 285 करोड़ रुपए देने होंगे। 38 वर्ष के क्लार्क व काइली ने 4 वर्ष की बेटी केल्सी ली के को-पैरेंट की व्यवस्था पर भी सहमति जताई है। 
 
माइकल ने काइली से 2012 में शादी की थी, दोनों की केल्सी ली नामक चार वर्षीय एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस कपल ने कोर्ट से बाहर ही इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। आपसी समझ और रजामंदी के बाद दोनों ने बुधवार को इसकी सार्वजनिक घोषणा की। बताया जा रहा है माइकल क्लार्क पिछले पांच माह से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। वैसे भी दोनों के बीच पिछले काफी समय से तल्खियां चल रही थी। अब माइकल ने बयान जारी कर तलाक की पुष्टि कर दी है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »